Bigg Boss 18: विवियन डीसेना ने रिश्तों को लेकर शिल्पा से पूछे तीखे सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- मैं करण को चुनूंगी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Slams Shilpa Shirodkar Over Game: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में रिश्तों के रूप कब बदल जाएं, कुछ भरोसा नहीं है। आज भी शो में विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के बीच तीखे सवा-जवाब होने वाले हैं। खासकर करण वीर मेहरा को लेकर दोनों के बीच दरार आ सकती है।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Slams Shilpa Shirodkar Over Game: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन 'बिग बॉस 18' में रिश्तों के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में मां-बेटे बने विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के बीच भी अब दरार देखने को मिल रही है। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना शिल्पा शिरोडकर से तीखे सवाल-जवाब करते नजर आए। ये सभी सवाल करण वीर मेहरा पर आधारित थे। यहां तक कि विवियन डीसेना ने ये भी कह दिया कि करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) गेम खेल रही हैं।

'बिग बॉस 18' में शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के बीच आई दरार

End of Feed