इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024ITA Awards 2024 Winner List: भारतीय टेलीविजन अवॉर्ड को आईटए अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। जिसे जर साल इंडियन टेलीविजन एकेडमी द्वारा आयोजित किया जाता है। हमेशा की इस साल भी इसका आयोजन बीते दिन 8 दिसंबर को मुंबई में किया गया। जिसमें टीवी हसीनाओं से लेकर कई बॉलीवुड हसीनाओं ने शिरकत की थी। इस अवॉर्ड फंगशन में तापसी पन्नू, मल्लिका शेरावत से लेकर टीवी की रूपाली गांगुली, समृद्धि शुक्ला, भाविका शर्मा, आशी सिंह, प्रणाली राठोड़, हर्षद चोपड़ा, निया शर्मा, उर्फी जावेद जैसे कई स्टार्स ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चलिए इन हसीनाओं की खूबसूरत तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि किसकी कौन सा अवॉर्ड मिला।
- मुंबई में आयोजित इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024 में स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' को बेस्ट शो का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि इस शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है।
- 'अनुपमा' सीरीयल स्टार 'रूपाली गांगुली' को टीवी की आइकॉनिक एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरीयल स्टार 'हर्षद चोपड़ा' को पॉपुलर टीवी एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरीयल स्टार 'प्रणाली राठोड़' को पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
बता दें कि इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024 की मेजबानी रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर रोमांटिक डांस भी किया। यह भी बता दें कि इस अवॉर्ड फंगशन को स्टार प्लस पर 31 दिसंबर की रात 7 बजे से टेलिकास्ट किया जाएगा।
