Bigg Boss 18 Vivian Dsena showed his attitude to family members: कलर्स टीवी और सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों मनोरंजन करने में लगा हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट फैंस का दिल जीतने के लिए अपना गेम दिखाने में लगे हुए हैं। इस बीच हमने बीते एपिसोड में देखा था की विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा में से किसी एक को 'टाइम गॉड' की पॉवर मिलनी थी और घरवालों की सहमति से ये पावर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को मिली। अब आक मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें विवियन डीसेना टाइम गॉड बनते ही घरवालों को तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
बिग बॉस 18 के मेकर्स द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि टाइम गॉड बनने के बाद विवियन डीसेना घरवालों को तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। विवियन डीसेना तेज आवाज में सबसे बात कर रहे होते हैं जिस पर शहजादा उन्हें अपना 'टोन' नीचे करने को बोलते हैं। लेकिन विवियन चिल्लाते हुए बोलते हैं कि टोन नीचे नहीं होगी। इसके बाद श्रुतिका पूरा किचन साफ करके विवियन डीसेना को बताती नजर आती हैं। लेकिन विवियन कुछ गंदगी दिखाते हुए बोलते हैं कि ऐसे साफ नहीं होता है। इस पर श्रुतिका का मुंह बन जाता है।
बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना के 'टाइम गॉड' बनने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा की अभिनेता घरवालों के साथ आगे और क्या-क्या करते हैं। इस बीच यह भी बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेटिड हैं।
