Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की अकड़ के आड़े आए रजत दलाल, सरेआम दी हाथ उठाने की धमकी

Bigg Boss 18 Rajat Dalal And Vivian Dsena Fight Over Food: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' बीते कुछ दिनों से जंग का मैदान बना हुआ है। जहां बीते दिन के एपिसोड में अविनाश मिश्रा सबसे लड़ते दिखाई दिये तो वहीं अब रजत दलाल और विवियन डीसेना फिर से आमने-सामने आ गए हैं।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal And Vivian Dsena Fight Over Food: सलमान खान का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'बिग बॉस 18' की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही लोग एक-दूजे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा घर के ज्यादातर सदस्यों से लड़ते नजर आए। विवियन डीसेना से लेकर अरफीन खान तक, अविनाश मिश्रा की सबसे तू-तू, मैं मैं हुई। वहीं अब 'बिग बॉस 18' का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। वीडियो में जहां विवियन डीसेना घरवालों को चुनौती देते दिखाई दिये तो वहीं रजत दलाल ने भी उनपर हाथ उठाने की धमकी दी।

'बिग बॉस 18' में फिर भिड़े रजत दलाल और विवियन डीसेना

End of Feed