टीवी मसाला

Bigg Boss 18: लॉरेन्स विश्नोई के चक्कर में 'वीकेंड का वार' छोड़ेंगे सलमान खान, सुरक्षा की खातिर किया समझौता

Bigg Boss 18 Salman Khan To Skip Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। लेकिन खबर आ रही है कि अपनी सुरक्षा के कारण सलमान खान इस सप्ताह वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे।

Image

'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे सलमान खान

Bigg Boss 18 Salman Khan To Skip Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने लोगों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। 'बिग बॉस 18' में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ अभी से ही बोरिंग लगने लगे हैं। बिग बॉस में एपिसोड के साथ-साथ लोगों को वीकेंड का वार का भी बेसब्री से इंतजार होता है। क्योंकि सलमान खान उस दिन सभी कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेते हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इस सप्ताह सलमान खान 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा के कारण सलमान खान (Salman Khan) 'वीकेंड का वार' पर नजर नहीं आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) को लगातार लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं। यहां तक कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान खान अपनी सुरक्षा के कारण काम से समझौता करेंगे। वो लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकियों के कारण इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह फराह खान 'वीकेंड का वार' होस्ट करती नजर आ सकती हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिलते ही सलमान खान 'बिग बॉस 18' के सेट से चले गए थे।

मुनव्वर फारूकी पर भी मंडरा रहा है खतरा

सलमान खान (Salman Khan) के साथ-साथ 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। खबरों के अनुसार, मुनव्वर फारूकी भी लॉरेन्स विश्नोई गैंग की हिटलिस्ट में थे। यहां तक कि दिल्ली में उनपर हमले की भी कोशिश हुई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने वक्त रहते मुनव्वर फारूकी को मुंबई वापिस भेज दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article