Bigg Boss 18: घरवालों ने Vivian Dsena को दिया 'काले दिल' का टैग, चाहत पांडे ने भी एक्टर को बताया अकड़ू

Bigg Boss 18 Vivian Dsena got Kalle Dil tag: बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार पर देखने को मिलेगा की सलमान खान घरवालों से करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना में से जिसका 'दिल कला है' उसे चुनने को बोलते हैं। आइए देखते हैं इस टास्क के दौरान क्या हुआ।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena got Kalle Dil tag: कलर्स टीवी और सलमान खान के शो बिग बॉस 18 ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। हालांकि इस समय बिग बॉस का घर जंग का मैदान बना हुआ है। एक तरह अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच आए दिन झगड़ा देखने को मिलता है। वहीं चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच भी हम कई बार बहस देख चुके हैं। अब वीकेंड के वार पर देखने को मिलेगा की सलमान खान घरवालों से करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना में से जिसका 'दिल कला है' उसे चुनने को बोलते हैं। आइए देखते हैं इस टास्क के दौरान क्या हुआ।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena got Kalle Dil tag

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें सलमान खान घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस टास्क में घरवालों को करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना में जिसका दिल कला है उसे चुनना है। इसके लिए सबसे पहले चाहत पांडे सामने आती हैं। वह विवियन को अकड़ू बताते हुए उसे काले दिल का टैग देती है। इसके बाद तेजिंदर सिंह बग्गा उठते हैं और वह भी विवियन को 'काले दिल' का टैग देते हैं। वह बोलते हैं कि विवियन केवल न्यूट्रल रहने का दिखावा करते हैं। इसके बाद शिल्पा शिरोडकर भी विवियन को 'काले दिल' का टैग देती हैं। कुछ घरवालों को छोड़ कर धीरे-धीरे सभी विवियन को भी अपना वोट देते नजर आते हैं।

End of Feed