Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Kashish Kapoor fight over coffee: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो अपने दर्शकों का फुल मनोरंजन करने में लगा हुआ है। घरवाले भी अपने शातिर दिमाग से शो में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान के शो में झगड़े बंद होने का नाम नहीं ले रहे है। कन्टेस्टन्ट के बीच की महाभारत ने अब फैंस को भी बोर कर दिया है। आज भी मेकर्स ने एक नया प्रोमो साझा किया है जिसमें घरवाले राशन बंटवारे के दौरान कॉफी के पीछे लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Kashish Kapoor fight over coffee
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक प्रोमो साझा किया है। जिसमें घरवालों के बीच राशन बंटवारे के दौरान जंग छिड़ जाती है। प्रोमो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से शुरू होता है, जिसमें पीछे बैकग्राउंड से आवाज आती है कि 'एक तरफ घर का राशन और दूसरी तरफ विवियन की कॉफी।' विवियन चिल्लाते हुए बोलते हैं कि 'मेरी कॉफी तीन हफ्ते नहीं आई है। जिस पर करण वीर बोलते हैं 'तीन हफ्ते से नहीं आई कॉफी तो एक हफ्ता और सही।' लेकिन गुस्से से लाल पीले हुए विवियन बोलते हैं कि 'मुझे मेरी कॉफी चाहिए।' इस दौरान एक्टर की कशिश कपूर से बहस हो जाती है।' कशिश भी चिल्लाते हुए बोलती है कि 'कॉफी चाहिए तो बाहर जाके पीजिए विवियन डिसेना।'
इन सबके बीच बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें 'करण वीर मेहरा, चुम दरंग, चाहत पांडे, श्रुतिक अर्जुन, रजत दलाल, दिग्विजय राठी और तजिंदर का नाम शमिक है।
