टीवी मसाला

Bigg Boss 18: वायरल भाभी हेमा शर्मा संग सलमान खान के बॉडीगार्ड ने की बदसलूकी, बोलीं- गंदे तरीके से उन्होंने...

Bigg Boss 18 Hema Sharma Accuses Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सुर्खियां बटोरने वाली हेमा शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेमा शर्मा ने बताया कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

Image

हेमा शर्मा ने सलमान खान के बॉडीगार्ड पर लगाया आरोप

Bigg Boss 18 Hema Sharma Accuses Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली हेमा शर्मा दूसरे हफ्ते में ही शो से बाहर हो गई थीं। लेकिन घर से बाहर आने के बाद हेमा शर्मा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हेमा शर्मा के एक्स-पति ने उन्हें लेकर कहा था कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं हेमा शर्मा ने भी अपने एक्स पति गौरव सक्सेना की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि हेमा शर्मा (Hema Sharma) ने दलजीत कौर के एक्स-पति निखिल पटेल की भी पोल खोली थी। वहीं हाल ही में हेमा शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के बॉडीगार्ड पर आरोप लगाती नजर आईं। हेमा शर्मा ने बताया कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

हेमा शर्मा (Hema Sharma) ने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहती थीं। लेकिन उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें सलमान खान से मिलने नहीं दिया, साथ ही उनके साथ गलत व्यवहार भी किया। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की हेमा शर्मा ने सलमान खान के बॉडीगार्ड के बारे में आगे कहा, "मैं जैसे-तैसे गई सलमान खान से मिलने के लिए, लेकिन उनके जो सिक्योरिटी गार्ड थे, उन्होंने मिलने नहीं दिया। गंदे तरीके से उन्होंने किया कि आप कौन हो, निकलो यहां से। पंडित जनार्दन जी भी मेरे साथ थे, जो कई बार बिग बॉस में आ चुके हैं। वो ही मुझे लेकर गए थे, कि इतनी छोटी सी बात है तो मैं मिलवा देता हूं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की हेमा शर्मा (Hema Sharma) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "पंडित जनार्दन जी की भी एक नहीं सुनी गई। उनके बॉडीगार्ड ने कहा कि कौन हो तुम यहां पर, निकलो, किसने तुम्हें यहां आने दिया। कौन इन्हें लेकर आया है? पंडित जनार्दन तेरा भी आना इसके चक्कर में कैंसल हो जाएगा। वो बात मेरे दिल पर इतनी लग गई। मेरा व्रत था, वो भी मैंने तोड़ दिया। मैंने सोचा कि आज से कभी भी सलमान जी से मिलने की बात नहीं करूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article