Bigg Boss 18 Viewers Happy On Shilpa Shirodkar Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन ट्रॉफी उठाएगा और कौन-कौन घर खाली हाथ जाएगा। चाहत पांडे के जाने के बाद 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सात कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिसमें शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग, करण वीर मेहरा, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और रजत दलाल शामिल हैं। लेकिन मिडवीक एविक्शन के तहत एक और कंटेस्टेंटका पत्ता कट चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर खबर आ रही है कि मिड वीक एविक्शन में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में उनका फिनाले में जाने का सपना भी चूर हो गया। वोटिंग ट्रेंड में शिल्पा शिरोडकर सबसे पीछे चल रही थीं। हालांकि एक बार चुम दरांग संग बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें ये महसूस होता है कि वह टॉप 5 में जा सकती हैं। लेकिन अब शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया कि अच्छा हुआ।
'बिग बॉस 18' से शिल्पा शिरोडकर का पत्ता कटने पर ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के एविक्शन पर दर्शकों ने भी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! शुक्र है आपका।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत-बहुत खुश हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वाह सीजन की सबसे अच्छी खबर। हर कोई बेहद खुश है।" बता दें कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 'बिग बॉस 18' से ईशा सिंह के एविक्शन की भी इच्छा जाहिर की।
