टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण की पीठ पीछे कमेंटबाजी कर दोस्ती का जाप कर रहे थे विवियन डीसेना, पोल खुलते ही उड़ी हवाइयां

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Grilled By Media Over Game And Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी कंटेस्टेंट से खूब सवाल-जवाब हुए। विवियन डीसेना भी मीडिया के निशाने पर नजर आए। मीडिया ने विवियन डीसेना की कही बातों की भी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

'बिग बॉस 18' में मीडिया के हत्थे चढ़े विवियन डीसेना

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Grilled By Media Over Game And Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसके फिनाले में भी कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से पहले मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। हाल ही में इससे जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चैनल के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक बार फिर से मीडिया के निशाने पर नजर आए। उनसे निजी जिंदगी के बारे में तो सवाल पूछा ही गया, साथ ही उनकी दोस्ती पर भी खूब उंगलियां उठीं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में पहुंचीं टाइम्स नाउ/टेली टॉक की पत्रकार चेतना ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से सवाल किया, "आपकी निजी जिंदगी हमेशा छुपी रही है। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद बहुत कुछ बाहर आया है। तो क्या थोड़ा बहुत भी पछतावा होगा कि जिंदगी लाइमलाइट में आ रही है और लोग बात कर रहे हैं तरह-तरह की। इसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "देखिये पहले जब मेरी निजी जिंदगी का कोई हिस्सा सामने नहीं था, तब भी लोग बोलते थे। अब सामने है तब भी लोग बोलते हैं। तो जिंदगी मेरी, मेरे पास। विचार आपके, रखो अपने पास।" 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना की करण वीर मेहरा संग दोस्ती पर भी सवाल उठे।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एक पत्रकार ने करण संग दोस्ती पर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से पूछा, "आप जब घर में आए थे तो आपने बताया था कि करण वीर मेहरा आपके 12 साल पुराने दोस्त हैं। लेकिन आपने घर में उस शख्स से हाथ मिलाया, जिससे उनका 36 का आंकड़ा था। दोस्त का दुश्मन दुश्मन होता है। आपने करण के लिए कहा, "ये लेडीज मैन है। फुटबॉल ग्राउंड में सब इसे हल्के में लेते हैं। इसकी गिनती तो ए-लिस्टर्स में भी नहीं होती' तो क्या ये होती है 12 साल की दोस्ती।?" विवियन डीसेना ये सब सुनकर हैरान रह गए और उन्होंने उल्टा पूछा कि क्या ये मैंने बोला है। इसपर पत्रकार ने उन्हें जवाब दिया, "बिल्कुल आपने बोला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article