टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में विवियन डीसेना का गेम पलटने आएंगी एक्स-पत्नी वाहबिज दोराबजी! बोलीं- मैं आऊंगी...

Bigg bsos 18 Vahbiz Dorabjee Breaks Silence On Entering In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को लेकर खबर थी कि वाहबिज दोराबजी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद वाहबिज दोराबजी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगी वाहबिज दोराबजी?

Bigg bsos 18 Vahbiz Dorabjee Breaks Silence On Entering In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं और कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी-अपनी गेम सेट करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में यूं तो ग्रैंड प्रीमियर पर 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। वहीं सलमान खान के शो को लेकर ये भी खबर आई थी कि इसमें जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। इसके लिए भी दो टीवी सितारों के नाम सामने आए थे, जिसमें वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) और करम राजपाल का नाम शामिल था। लेकिन अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एंट्री की बात पर वाहबिज दोराबजी ने चुप्पी तोड़ी है।

वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह शो का हिस्सा बनेंगी भी या नहीं। वाहबिज दोराबजी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आप सभी को नमस्कार! मुझे लेकर अफवाह थी कि मैं बिग बॉस 18 में आने वाली हूं। लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि मैं शो में नहीं आ रही हूं और न इस साल 'बिग बॉस 18' में आने की मेरी कोई इच्छा है। मैं उन चीजों के साथ बहुत खुश हूं जो मेरे पास हैं और मैं अपनी दिमागी शांति भंग नहीं करना चाहती। मैं भविष्य में जरूर इसका हिस्सा बनना चाहूंगी, लेकिन इस साल नहीं। मैंने अपने नए शो 'दीवानियत' की शूटिंग शुरू कर दी है, जो कि जल्द ही स्टार प्लस पर दस्तक देगा। मैं पर्दे पर इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेताब हूं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) की एंट्री की खबर से अटकलें लग रही थीं कि शो में उनकी और विवियन डीसेना की तकरार हो सकती है। साल 2021 में ही वाहबिज और विवियन डीसेना का तलाक फाइनल हुआ था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article