टीवी मसाला

Bigg Boss 18 का हिस्सा बनना पड़ा बाबा Aniruddhacharya Ji को भारी, अब लोगों से मांग रहे हैं माफी

Aniruddhacharya Maharaj apologized for being part of Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ग्रांड प्रीमियर में बाबा अनिरुद्धाचार्य महाराज ने गेस्ट के तौर पर एंट्री मारी थी। लेकिन अब बॉग बॉस 18 में एंट्री मारने के लिए अनिरुद्धाचार्य जी को अपने प्रशंसक से माफी मांगनी पड़ रही है। आइए रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Aniruddhacharya Maharaj apologized for being part of Bigg Boss 18

Aniruddhacharya Maharaj apologized for being part of Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। सभी 18 कन्टेस्टन्ट ने घर ने अंदर प्रवेश कर लिया है। अब वह अपने अंदाज और असल व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच बता दें की बिग बीस शुरू होने से पहले कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में बाबा अनिरुद्धाचार्य महाराज का नाम भी सामने आया था। लेकिन बाद में ग्रांड प्रीमियर पर उन्होंने गेस्ट के तौर पर घर में प्रवेश किया था और सलमान खान सहित सभी कन्टेस्टन्ट को अपना आशीर्वाद दिया था। लेकिन इसी के बाद से अनिरुद्धाचार्य जी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और उनके प्रशंसक भी उनसे सवाल कर रहे हैं। अब बाबा जी ने एक वीडियो जारी कर सभी से माफी मांगी है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस 18 के ग्रांड प्रीमियर नाइट पर एंट्री कर बाबा अनिरुद्धाचार्य जी ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन इससे उनके प्रशंसक बहुत नाराज हो गए हैं और उनसे कई सवाल भी कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे एक वीडियो में बाबा अनिरुद्धाचार्य जी सभी माफी मांगते दिख रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि "अगर मेरे बिग बॉस में जाने से किसी सनातनी को दुख पहुंचा है, तो ये बेटा, ये दास आपका भाई सभी सनतानियों से माफी माँगता है।" मेरे वहाँ जाने के उद्देश्य सिर्फ सनातन का प्रचार करना था।"

बाबा अनिरुद्धाचार्य जी ने आगे कहा "मैं एक बार फिर कह दूँ आपको मैं बिग बॉस में नहीं गया। मैंने केवल बिग बॉस के भीतर जाने वाले 18 कन्टेस्टन्ट को अपना आशीर्वाद दिया है। मैंने उन्हें गीता भेंट की और गीत के बारे में बताया। मैंने वहाँ केवल अच्छी बातें की है। आप सब निश्चिंत रहें जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैंने सनातन का ही प्रचार करूंगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article