टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी उर्फी जावेद की बहन? खुद बताई मामले की सच्चाई

Bigg Boss 18 Urfi Javed Sister Asfi Javed Open Up On Being Part Of Show: सलमान खान का धमाकेदार शो "बिग बॉस 17' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के शो से अभी तक कई सितारों का नाम जुड़ चुका है। वहीं उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद का नाम भी सामने आया था।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगी अस्फी जावेद?

Bigg Boss 18 Urfi Javed Sister Asfi Javed Open Up On Being Part Of Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का आगाज छोटे पर्दे पर जल्द ही होने वाला है। 'बिग बॉस 18' के लिए लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि ये सीजन पिछले सीजन से अच्छा हो। 'बिग बॉस 18' से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, जिसमें धीरज धूपर, निया शर्मा, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी और अविनाश मिश्रा जैसे सितारे शामिल हैं। खबर थी कि उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद उर्फी जावेद की बहन ने चुप्पी तोड़ी है।

उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने जाहिर किया कि वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन भी रही हैं या नहीं। अस्फी जावेद ने पोस्ट में बताया कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ी उनकी सभी खबरें गलत हैं। अस्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हेलो दोस्तों! मैं देख रही हूं कि मेरे बारे में 'बिग बॉस 18' से जुड़ी खबरें वायरल हो रही हैं। मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही हूं और न ही मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है। मैं हमारे अपने ही रियलिटी शो 'फॉलो करलो यार' का हिस्सा हूं तो मेरा पूरा ध्यान अभी एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर है।" अस्फी जावेद की पोस्ट देख कहा जा सकता है कि वह भी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए बेताब हैं।

कब शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 18'

बता दें कि सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की शुरुआत 6 अक्टूबर को होगी। रात के 9 बजे शो का प्रीमियर कलर्स पर होगा, जिसे जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकता है। अब लोगों ने भी इसके लिए दिन गिनने शुरू कर दिये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article