Bigg Boss 18: स्प्रे टास्क में निकली घरवालों की भड़ास, कशिश ने चाहत को कहा 'लीच' तो रजत पर भी उठी उंगलियां

Bigg Boss 18 Rajat Dalal To Chahat Pandey These Contestants Slammed In Spray Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्प्रे टास्क में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर भड़ास निकालते नजर आए।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal To Chahat Pandey These Contestants Slammed In Spray Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स भी गेम में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, भले ही फिर इसके लिए उन्हें अपनी दोस्ती ही दांव पर लगानी पड़े। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर भड़ास निकालने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़े एक प्रोमो वीडियो में देखने को मिला, जिसमें स्प्रे टास्क में कंटेस्टेंट्स दूसरों पर भड़ास निकालते दिखाई दिये। प्रोमो वीडियो में जहां कशिश कपूर ने चाहत पांडे को लीच कहा तो वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा ने भी रजत दलाल पर तंज कसा।

'बिग बॉस 18': स्प्रे टास्क में निकली घरवालों की भड़ास

End of Feed