टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के जाते ही करण वीर-चुम दरांग में पड़ी दरार! मुंह पर एक्ट्रेस को कहा Selfish

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Calls Chum Darang Selfish: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी के जाने के बाद करण वीर मेहरा सहित कई कंटेस्टेंट्स अभी भी सदमे में हैं। वहीं दिग्विजय के बारे में बात करते हुए करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को 'सेल्फिश' कह दिया।

Image

करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को कहा 'मतलबी'

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Calls Chum Darang Selfish: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में गेम का रुख दिन पर दिन बदलता जा रहा है। दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन के बाद घर से दो और एविक्शन हुए हैं, जिसमें यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज पर गाज गिरी है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के बेघर होने पर करण वीर मल्होत्रा से लेकर चाहत पांडे तक, काफी दुखी नजर आए। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने खुद को दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन का जिम्मेदार भी माना। हैरत की बात तो यह है कि दिग्विजय सिंह राठी के बारे में बात करते हुए करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को 'सेल्फिश' भी बोल दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चुम दरांग को श्रुतिका अर्जुन की मदद के लिए 'मतलबी' कहा। करण वीर मेहरा ने चुम दरांग से कहा, "चुम मुझे लगता है कि तुम उसी की तरह मतलबी हो। जो है वो मैं मुंह पर बोलूंगा। मैं नहीं खेला वो गेम, क्योंकि मुझे चुम चाहिए थी। दिग्विजय नहीं खेला वो गेम, क्योंकि उसे भी चुम चाहिए थी। और उसने उस शख्स के साथ क्या किया। तुम लोग उसे खिला रहे हो। उसने उस लड़के के भविष्य के साथ खेला है। 25 साल का लड़का है वो, जो यहां आया था। वो टॉप 5 में जाने के लायक था, बिग बॉस ने बोली थी ये बात। बिग बॉस ने बार-बार पूछा कि क्या तुम सही जा रही हो? उन्होंने ये तक पूछा कि क्या तुम रैंकिंग बदलना चाहती हो? नहीं। लेकिन ठीक है, ड्रेस जरूरी है, मेकअप जरूरी है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की इस बात से चुम दरांग मायूस हो गईं। वह करण वीर मेहरा से माफी मांगते हुए वहां से चली गईं। करण वीर मेहरा की इस बात को लेकर लोग उन्हें खूब सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसके लिए मैं चाहता हूं कि करण वीर मेहरा विजेता बने, क्योंकि उन्होंने दिग्विजय राठी के दर्द को महसूस किया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article