Bigg Boss 18: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए हदें पार करते हुए नजर आए। इस समय टाइम गॉड की गद्दी पर रजत दलाल बैठे हैं जो एक-एक सभी से बदला लेते हुए दिखाई दिए। कल घर में टाइम गॉड का टास्क का आयोजन हुआ था जिसमें करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन ने एक दूजे पर लांछन लगाए। श्रुतिका ने करणवीर पर इल्जाम लगाया की वो गेम में आगे बढ़ने के लिए दो लड़कियों का सहारा ले रहे हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को कहती हुईं दिखीं कि मैं क्लियर हूं मुझे ना दो लड़कियां नहीं चाहिए आजू-बाजू खेलने के लिए। मैं खुद काफी हूं अपने लिए। बातचीत से भगाने के लिए मैं बार-बार सुसू नहीं जाती। श्रुतिका का दो लड़कियों से मतलब शिल्पा शिरडोकर और चुम दरंग था। यह सुन वहाँ बैठे सब श्रुतिका की बात सुन उसे चिढ़ाने लगे। करणवीर मेहरा ने भी श्रुतिका अर्जुन पर तंज कसते हुए कहा कि तो आप सुसू कराते हो बगगु भाई को या कैसे करते हैं साफ यानी तजिंदर बग्गा को। करणवीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन को तजिंदर बग्गा की मम्मी तक का टैग दे डाला।
यह पूरी बहस-बाजी दोनों के बीच तब हुई जब टाइम गॉड बनने के लिए करणवीर मेहरा अपने महल को बचा रहे थे। हालांकि करणवीर मेहरा तब भी यह टास्क हार गए और फिर एक बार कंटेस्टेंट के हाथ से टाइम गॉड बनने का मौका निकल गया। बता दें इस समय दर्शक करणवीर मेहरा को अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं और उन्हे शो के विजेता के रूप में देखते हैं।
