Bigg Boss 18 Vivian Dsena Is Fixed Winner Of Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के नए रूप देखने को मिलते हैं। गेम की खातिर कंटेस्टेंट्स कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। फिर चाहे करण वीर मेहरा हों या ईशा सिंह। बिग बॉस 18 की टीआरपी को दोगुना करने के लिए मेकर्स भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। टीआरपी के लिए ही वे आज कुछ कलाकारों को बतौर स्पेशल गेस्ट शो में लेकर आएंगे, जिसमें अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना (Vivian Dsena) अनुराग कश्यप संग बातचीत के दौरान शो जीतने की बात करते नजर आए। विवियन डीसेना ने ये भी साझा किया कि उन्हें ज्यादातर लोग गलत समझ बैठते हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena), अनुराग कश्यप से कहते हैं कि मेरी दो बार शादी हुई है। मेरी तीन बेटियां हैं। उन्हें देख अनुराग कश्यप पूछते हैं, "क्या आपके दिमाग में कभी भी आता है कि मेरी पत्नी, मेरे बच्चे मुझे देख रहे होंगे। वो क्या सोचते होंगे।" इसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "मैं अपनी जिंदगी में 98 प्रतिशत गलत ही समझा गया हूं। मुझे लेकर जो लोगों की पहली सोच होती है वो ये ही होती है कि यार ये तो आदमी ही खराब है।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से आगे पूछा, "अंदर आकर बाहर जाने का मन करता है, या फिर शो जीतने का मन करता है।" इसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "लाडला होकर भी नहीं जीत पाया तो मतलब मुझे असाइनमेंट नहीं समझ आएगा तो किसे आएगा।"
