टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान की रजत दलाल और ईडन रोज से हुई बहस, बातों-बातों में जड़ा जोरदार तमाचा

Sara Arfeen Khan Slaps Herself In Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड टास्क के बाद सारा अरफीन खान ने गुस्से में खुद को ही तमाचा मारना शुरू कर दिया।

Image

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने खुद को जड़ा तमाचा

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Slaps Herself Gets Emotional: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। शो धीरे-धीरे टीआरपी की रेस में भी आगे बढ़ रहा है। "बिग बॉस 18' की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है, क्योंकि गेम के साथ ही लोगों के समीकरण और दोस्ती तक बदल रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड टास्क हुआ, जिसमें श्रुतिका अर्जुन ने जीत दर्ज की और वह घर की नई टाइम गॉड बनीं। लेकिन टाइम गॉड टास्क के बाद ही सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की रजत दलाल से बहस शुरू हो गई। इन सबके बीच वह भावुक हो गईं और उन्होंने खुद को ही चांटा मारना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन दिखाया गया कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) पहले से ही परेशान थीं। वह कशिश कपूर और ईडन रोज से नाराज थीं, क्योंकि उन्होंने एक बार भी सारा अरफीन खान से बात करने की कोशिश नहीं की। वहीं टाइम गॉड टास्क के बाद रजत दलाल, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज के साथ बैठे नजर आए। रजत दलाल ने सबसे पूछा कि क्या होगा लड़-झगड़कर, कोई फायदा नहीं है। वहीं बातों के बीच सारा अरफीन खान ईडन रोज से पूछती हैं कि तुम्हें मुझसे क्या परेशानी है?

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) को टोकते हुए रजत दलाल ने कहा कि आराम से अपनी बातें रखो। वहीं सारा अरफीन खान ने जवाब देते हुए कहा कि अरे मैं आराम से ही तो बात कर रही हूं। मैं पूछ रही हूं कि तुम्हें मुझसे क्या परेशानी है। क्या मैं इतनी बुरी हूं? ये कहते ही सारा अरफीन खान अपने आप को थप्पड़ मार लेती हैं। वहीं उनके साथ बैठे लोग हैरान रह जाते हैं। सारा के जाने के बाद रजत दलाल कहते हैं, "मुझे सच में मारो।" वहीं यामिनी मल्होत्रा कहती हैं, "ये मामला नहीं ठीक हो सकता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article