Bigg Boss 18: श्रुतिका अर्जुन के पति ने उड़ाई शिल्पा शिरोडकर के गेम की धज्जियां, विवियन का नाम लेकर कसा तंज

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Husband Slams Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में श्रुतिका अर्जुन के पति ने शिल्पा शिरोडकर पर तंज कसा, साथ ही विवियन डीसेना का नाम लेकर उन्हें ताना मारा है।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Husband Slams Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर काबू करने की पूरी कोशिश की है। हर एक कंटेस्टेंट गेम में अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। रजत दलाल से लेकर अविनाश मिश्रा तक ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जान फूंकने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की जहां तारीफ पर तारीफ हो रही है तो वहीं कुछ सितारों को उनकी गेम के लिए लताड़ा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) अपनी गेम के लिए श्रुतिका अर्जुन के पति अर्जुन राज के निशाने पर आ गईं। श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के पति ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने विवियन डीसेना का नाम लेकर शिल्पा शिरोडकर पर तंज कसा है।

'बिग बॉस 18': श्रुतिका अर्जुन के पति ने कसा शिल्पा शिरोडकर पर तंज

End of Feed