Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Started Crying Before Anurag Kashyap: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी की दुनिया में धमाल मचाना शुरू कर दिया है। सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंस्ट भी लगातार गेम में आगे निकलने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स कुछ स्पेशल गेस्ट को लेकर आने वाले हैं, जिसमें अनुराग कश्यप से लेकर सौरभ द्विवेदी तक शामिल हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), अनुराग कश्यप के सामने रोती नजर आईं। शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि उनकी शो में एंट्री करने से कुछ वक्त पहले नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) संग लड़ाई हो गई थी और दोनों ने करीब दो हफ्ते तक एक-दूजे से बात की।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बहन नम्रता से झगड़ा करके शो में आईं शिल्पा शिरोडकर, अनुराग कश्यप के सामने नाम सुन लगीं रोने
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अनुराग कश्यप, शिल्पा शिरोडकर से बताते हैं कि आपको एक टैग मिल चुका है 'डिपलोमैटिक।' इसपर आपको क्या लगता है? इसपर शिल्पा शिरोडकर ने कहा, "घरवाले नहीं हैं ना मेरे खुद के, जो मुझे थामें। मैं अपने घर में सबसे छोटी हूं।" इसपर अनुराग कश्यप ने उनसे पूछा कि क्या नम्रता आपसे बड़ी हैं? कैसा महसूस होता है आपको उनके बारे में। इन सवालों पर शिल्पा शिरोडकर ने जवाब देते हुए कहा, "मेरा और उसका झगड़ा हो गया था, जब मैं अंदर आ रही थी। दो हफ्ते तक मैंने बात नहीं की उससे। मैं उसे बहुत याद करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि काश वो आ जाए।"
बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शिल्पा शिरोडकर के बाद अनुराग कश्यप ने विवियन डीसेना संग भी बातचीत की। विवियन डीसेना ने बताया कि लोग उनको पहली नजर में ही गलत समझ लेते हैं।
