Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का सबसे विवादित और मसालेदार शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों लोगों की जुबां पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में हर दिन दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है जो काफी मजेदार है। मेकर्स का मानना है की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में वह पिछले बार से ज्यादा रेटिंग लाकर टॉप 10 शोज में जगह बना सकता है। इस बीच सेट से एक तस्वीर लीक हुई जिसमें ईशा सिंह के हाथ में एक कागज दिखा जिसपर कुछ लिखा हुआ था। लोगों ने तस्वीर देख अनुमान लगाया की क्या ईशा सिंह (Eisha Singh) घर में स्क्रिप्ट पर गेम खेल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए वायरल तस्वीर का सच।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। इस समय टाइम गॉड गद्दी पर बैठ रजत दलाल घर पर राज कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ईशा सिंह एक कागज पढ़ती हुई नजर आ रही है। उस कागज पर काफी कुछ लिखा हुआ है, ऐसे में वह एक तरह की स्क्रिप्ट लग रही है जिसे देख दर्शकों ने मेकर्स पर कई सवाल उठाए।
बता दें यह कोई स्क्रिप्ट नहीं बल्कि घर में पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में रैप शो हुआ था। जिसके लिए ईशा ने अपने एक्ट के लिए स्क्रिप्ट तैयार की थी जिसे वो खाना खाते समय पढ़ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस पर स्क्रिप्ट और कंटेस्टेंट द्वारा मोबाईल फोन इस्तमाल करने जैसे कई लांछन लग चुके हैं। बता दें पिछले हफ्ते घर से बेघर अदिति मिस्ट्री बेघर हुई थीं। जो कुछ दिन पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री मार कर घर में आईं थीं।
