टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नया टाइम गॉड बनने के लिए घर में छिड़ा दंगल, विवियन डीसेना-अविनाश ने दी रजत दलाल को पटखनी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena And Avinash Mishra Knock Down Rajat Dalal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें घरवाले एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। टास्क के बीच विवियन डीसेना और अविनाश ने मिलकर रजत को भी पटखनी दे दी।

Image

'बिग बॉस 18' में टाइम गॉड के लिए छिड़ी जंग

Bigg Boss 18 Vivian Dsena And Avinash Mishra Knock Down Rajat Dalal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को टीआरपी में ऊपर लाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। 'बिग बॉस 18' को लेकर दर्शकों को शिकायत थी कि इसमें बीते कई दिनों से टास्क नहीं हो रहा है। ऐसे में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का असली मजा भी खराब होता जा रहा था। लेकिन अब आखिरकार मेकर्स ने दर्शकों की इच्छा पूरी करने का मन बना लिया है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें नया टाइम गॉड बनने के लिए टास्क होता नजर आया। इस टास्क के लिए 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंट गए।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जहां विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की टीम में ईशा सिंह, एलिस कौशिक, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर थीं। वहीं करण वीर मेहरा की टीम में रजत दलाल, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान और दिग्विजय सिंह राठी नजर आए। 'बिग बॉस 18' के इस टास्क में जहां एक टीम को मिट्टी से कारीगरी करनी थी तो वहीं दूसरी टीम उन्हें हराने के लिए उसे बिगाड़ना था। लेकिन इस टास्क में 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स के बीच जंग छिड़ गई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में देखने को मिला कि श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की टीम का खेल बिगाड़ने की कोशिश करती है। वहीं चुम दरांग करण वीर मेहरा के खेल पर पानी फेरने की कोशिश करती हैं। इसी बीच रजत दलाल का पारा चढ़ जाता है तो वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा कहते हैं कि अब सबको रगड़कर रख देंगे। गेम के बीच ही अविनाश मिश्रा, रजत दलाल को रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं विवियन डीसेना अपनी टीम के साथ मिलकर रजत दलाल को बुरी तरह पटखनी दे देते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article