Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को कानूनी दांव-पेंच में लपेटेंगी सारा अरफीन, बोलीं- मैं वकील बुलाउंगी...

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Threatens To Take Legal Action Against Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो में 'बिग बॉस 18' में बीते दिन करण वीर मेहरा और सारा अरफीन खान का झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद सारा ने बिग बॉस से एक्शन की मांग की और अपने वकील लाने की धमकी भी दी।

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Threatens To Take Legal Action Against Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम का रुख लगातार बदल रहा है। शो में बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें सभी ने जीतने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन सारा अरफीन खान ने टास्क से निकाले जाने के बाद ड्रामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अविनाश के स्की बोर्ड को तोड़ा, साथ ही उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान चुम दरांग गिरते-गिरते बचीं। वहीं चुम पर आंच आते ही करण वीर मेहरा ने सारा अरफीन खान का हाथ पकड़ लिया और उन्हें पीछे करने लगे। लेकिन तभी सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) गिर गईं। उन्होंने इसके बाद करण वीर मेहरा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, साथ ही अपने वकील बुलाने की भी धमकी दी।

End of Feed