टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को खिलौना बनाकर इस्तेमाल कर रही हैं ईशा सिंह, WKW पर सलमान खान ने खोली पोल

Bigg Boss 18 Salman Khan Accused Eisha Singh For Playing With Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है। 'बिग बॉस 18' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, ईशा सिंह पर अविनाश मिश्रा को खिलौने की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते दिखे।

Image

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने लगाई ईशा सिंह को फटकार

Bigg Boss 18 Salman Khan Accused Eisha Singh For Playing With Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते कुछ दिनों से कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा का मुद्दा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अविनाश मिश्रा ने नॉमिनेशन के दौरान सारा अरफीन खान की एंगल वाली बात पर कहा था कि कशिश कपूर उनके पास आई थीं एंगल बनाने। अविनाश मिश्रा की इस बात पर कशिश कपूर ने उनपर आरोप लगाए, साथ ही सरेआम माफी मांगने की भी मांग की। कशिश कपूर के आरोपों के बाद ईशा सिंह (Eisha Singh) ने भी अविनश मिश्रा से मुंह मोड़ लिया था। इस बात को लेकर अब सलमान खान ने ईशा सिंह को फटकार लगाई है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान ईशा सिंह (Eisha Singh) को कठघरे में खड़ा करके सवाल करते दिखाई दिये। सलमान खान ने ईशा सिंह पर अविनाश मिश्रा को खिलौना बनाने का भी आरोप लगाया। सलमान खान ने ईशा सिंह से कहा, "अविनाश मिश्रा के लिए आप 12वें दिन पर घर छोड़ने के लिए तैयार थीं। जो कॉन्फिडेंस आपको अविनाश पर 12 दिन में आया था, वो 80 दिन में कहां गया। इसका मतलब अविनाश में कुछ खोट था।" इसपर ईशा सिंह ने जवाब दिया कि सर खोट मुझमें था। दो बात थी कि एक तो उसपर आरोप लग रहे थे और मैंने अविनाश से कहा भी था कि ये वो लड़का नहीं है, जिसे मैं जानती हूं। वहीं सलमान खान ने कहा कि 80 दिन एक लड़के के साथ रहने के बाद भी आपको उसके कैरेक्टर की सही पहचान नहीं है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने ईशा सिंह (Eisha Singh) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आप इतनी पजेसिव हैं कि आपने सारा की एक बात पर अविनाश से चार सवाल पूछ लिये। अविनाश ने सफाई भी दी, लेकिन आप उसे भुनाती रहीं। सच बताऊं तो जो भी हमने देखा है, उससे पता चलता है कि अविनाश आपके लिए वो खिलौना है, जिसे आप जब मन चाहे चाभी दे दो। वो आपके लिए नाचेगा और ताली बजाएगा। आपने अपने दोस्त का मजाक बना दिया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article