टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के मुंह से शालीन भनोट का नाम सुन शर्मा गईं ईशा सिंह, अविनाश के चेहरे का उड़ा रंग

Bigg Boss 18 Salman Khan Teases Eisha Singh About Shalin Bhanot: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आज 'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान ईशा सिंह से एक्टर शालीन भनोट की बात भी करते नजर आएंगे।

Image

'बिग बॉस 18' में शालीन भनोट का नाम सुनकर शर्मा गईं ईशा सिंह

Bigg Boss 18 Salman Khan Teases Eisha Singh About Shalin Bhanot: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में आए दिन गेम का पासा पलटते हुए नजर आता है। बीते दिन के एपिसोड में दिखाया गया कि श्रुतिका अर्जुन ने चुम दरांग को टाइम गॉड घोषित कर दिया, जिसके बाद उन्हें 14वें सप्ताह में कदम रखने की इम्युनिटी मिली। यहां तक कि चुम दरांग ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए चाहत पांडे को भी एविक्शन से सुरभित कर लिया। वहीं आज 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में वीकेंड का वार पर काफी कुछ होने वाला है। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ईशा सिंह (Eisha Singh) के सामने उनके कथित बॉयफ्रेंड शालीन भनोट के बारे में बात करते नजर आए। शालीन भनोट का नाम सुनकर जहां ईशा सिंह शर्मा गईं तो वहीं अविनाश मिश्रा के चेहरे का रंग उड़ गया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि सलमान खान ईशा सिंह (Eisha Singh) को कठघरे में खड़ा करके सवाल करते हैं। सलमान खान पूछते हैं कि ईशा सिंह, शिल्पा से आपने कहा था कि आपका बाहर कोई बॉयफ्रेंड है। लेकिन ईशा सिंह ने ना में जवाब दिया। इसपर सलमान खान ने कहा कि बॉयफ्रेंड नहीं होगा, शायद बहुत ही क्लोज फ्रेंड होगा। शायद मैं उनको जानता होउंगा। नेचर के बहुत ही शांत होंगे, बहुत ही शालीन होंगे। जब आप इस घर में आई थीं तो आखिरी फोन कॉल किसकी थी। सलमान खान की बातें सुनकर ईशा सिंह शर्मा जाती हैं, वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा के चेहरे से हवाइयां उड़ जाती हैं।

शालीन भनोट को डेट कर रही हैं ईशा सिंह?

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम ईशा सिंह (Eisha Singh) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। ईशा सिंह और शालीन भनोट ने 'बेकाबू' में एक-दूजे के साथ काम किया था। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए जाते वक्त भी ईशा सिंह, शालीन को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article