टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय संग झगड़े में सारा अरफीन ने की बदतमीजी की हदें पार, बोलीं- मेरा बाप मर गया तेरा मरा?

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Cross Limits In Fighting With Digvijay Singh Rathee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने झगड़े के दौरान एक बार फिर से हदें पार कर दी हैं। सारा अरफीन खान ने पिता को लेकर दिग्विजय सिंह राठी से भद्दा सवाल किया।

Image

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने की हदें पार

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Cross Limits In Fighting With Digvijay Singh Rathee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। आए दिन 'बिग बॉस 18' में छोटे से छोटे मुद्दों पर झगड़ा होते नजर आता है। इस झगड़े के बीच लोग अपनी तमीज इस कदर भूल जाते हैं कि वे मां-बाप के बारे में भी भद्दी बातें करने लगते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन एपिसोड में भी देखने को मिला, जहां सारा अरफीन खान दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) संग बहस के दौरान अपनी सारी तमीज भूल गईं और उनके पिता के बारे में भद्दी बातें बोलने लगीं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और सारा अरफीन खान की बहस चिकन को लेकर शुरू हुई थी। दरअसल, सारा अरफीन खान ने जानबूझकर दिग्विजय सिंह राठी का चिकन लेकर बना लिया। इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने अगले दिन उन्हें ताना मारा कि आपने सारा चिकन ले लिया? कुछ तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखा करो। दिग्विजय की बातें सुनकर सारा अरफीन खान ने जवाब दिया कि नहीं है। वहीं दिग्विजय ने आगे कहा, "कितने खाया है?" जिसपर सारा ने जवाब दिया, "मैंने, एडिन और बाकी लोगों ने। किसी के बाप से थोड़ी ना पूछूंगी।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की बातों का दिग्विजय सिंह राठी ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "किसी का बाप है भी नहीं यहां पर, शायद तुम्हारा बाप हो।" उनकी बात पर सारा ने कहा, "मेरा बाप मर गया है, तेरा बाप मरा?" उनकी बातों पर दिग्विजय ने कहा कि मेरे पापा जिंदा हैं और मुझे देख भी रहे होंगे। लेकिन सारा अरफीन खान ने इशारों-इशारों में करण वीर मेहरा को दिग्विजय सिंह राठी का पिता बताने की कोशिश की। बता दें कि उनकी ये लड़ाई यहीं नहीं रुकी। जहां दिग्विजय सिंह राठी ने सारा अरफीन खान को ताना मारा कि कहीं तू ही तो मां नहीं है। वहीं बाद में उन्होंने सारा अरफीन खान के बच्चों पर भी बात की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article