Sameera Reddy in Bigg Boss 18: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले के बाद अब ऑडियंस को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का बेसब्री से इंतजार है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने भी अब सीजन 18 को शुरू करने की पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स से मेकर्स लगातार बातचीत कर रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) को 'बिग बॉस 18' में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रहीं समीरा रेड्डी को मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया है। यह पहली बार नहीं जब समीरा रेड्डी को इस शो में भाग लेने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी कई बार उन्हें 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या समीरा इस बार शो में हिस्सा लेने के लिए राजी होंगी। उम्मीद है कि समीरा इस बार शो के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेंगी।
समीरा रेड्डी के अलावा मेकर्स ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स को 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। बीते सीजन यानी 'बिग बॉस 17' की बात करें तो इसे मुनव्वर फारुकी ने जीता था। अभिषेक कुमार शो के पहले रनर-अप रहे थे। मानारा चोपड़ा शो की दूसरी रनरअप थीं।
