Bigg Boss 18 Rajat Dalal Warns Vivian Dsena Before Rohit Shetty: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी गेम में आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं, फिर चाहे उन्हें गेम के लिए लड़ना पड़े या फिर दोस्त बनाने पड़ें। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रजत दलाल ने न केवल विवियन डीसेना को उकसाने की कोशिश की थी, बल्कि उन्हें नेशनल टीवी पर अपशब्द भी कहे थे। हैरत की बात तो यह है कि अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल ने रोहित शेट्टी के सामने विवियन डीसेना को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: रजत दलाल के सपोर्ट में आए Elvish Yadav, एलिस कौशिक के फेक वुमन कार्ड पर लगाई फटकार
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रोहित शेट्टी इस सप्ताह वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। ऐसे में वह दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) से पूछते हैं कि आप सबके बारे में अपने विचार बनाकर आए थे। तो क्या वो विचार अभी भी हैं या फिर बदल गए। इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने कहा, "विवियन डीसेना में ये चीज बहुत है कि वह बहुत बड़े हैं और उनमें अलग तरह का एटीट्यूड है। सुपीरियोरिटी कॉम्प्लेक्स होना अच्छीि बात है, मुझमें भी है।लेकिन उनमें बहुत ही नकारात्मक चीज है। बात ऐसी है कि यहां सब कंटेस्टेंट्स हैं और सभी खेलने आए हैं और अकड़ तो मैं अपने बाप की भी नहीं लेता हूं। आपकी भी नहीं सुनूंगा।"
दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) की इन बातों पर विवियन डीसेना ने कहा, "यही स्टैंडर्ड है तुम्हारा, इसी निचले स्तर की बातें करोगे तुम।" विवियन डीसेना की ये बातें रजत दलाल को पसंद नहीं आईं। उन्होंने विवियन डीसेना को रोहित शेट्टी के सामने धमकी देते हुए कहा, "अबे रैप्टे लग जाएंगे तेरे स्टैंडर्ड।"
