Bigg Boss 18 Next Time God for The Week: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 दिल पर दिन और भी मनोरंजक होता जा रहा है। घर मे कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से शो में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब बिग बॉस के बीते एपिसोड में हमने देखा की विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का टाइम गॉड का कार्यकाल घर में अब खत्म हो गया है। अब बिग बॉस के घर में नए टॉम गॉड को चुनने के समय आ गया है। ऐसे में इस रेस में शामिल होने के लिए बिग बॉस के घर से तीन सदस्यों का नाम सामने आया है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Next Time God for The Week
बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना का टाइम गॉड का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब घरवालों में से किसी एक कन्टेस्टन्ट को टाइम गॉड की गद्दी थमाई जाएगी। ऐसे में टाइम गॉड बनने की रेस में विवियन डीसेना के ग्रुप को छोड़ कर तीन सदस्य का नाम सामने आया है। विवियन डीसेना के ग्रुप में 'अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह है। अगर घर में कोई टाइम गॉड बनता है इस ग्रुप की मुश्किल बढ़ जाएगी। खैर बता दें की बिग बॉस के घर में टाइम गॉड बनने की रेस में 'शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम शामील है।
बता दें की 'शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और चाहत पांडे में से कोई एक जल्द ही बिग बॉस के घर मे टाइम गॉड बन जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की गेम कैसे आगे बढ़ता है।
