Bigg Boss 18: 24 घंटे के अंदर Rajat Dalal ने दिखाने शुरू किए अपने रंग, इस कंटेस्टेंट को कहा 'भूत बना दूंगा'...

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू हो गया है। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही रजत ने इस कंटेस्टेंट को सरेआम धमकी भी दी, यहाँ देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 का कल यानी 6 अक्टूबर को आगाज हो गया है। हर बार की तरह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार घर में कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है जो आगे जाकर ट्रॉफी के लिए एक दूजे को टक्कर देंगे। अब मेकर्स ने शो का पहले दिन का प्रोमो रिलीज किया है जिसमें रजत दलाल ने 24 घंटे के अंदर कंटेस्टेंट संग लड़ाई कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या?

Bigg Boss 18: Rajat Dalal Fight With Tajinder Pal Singh Bagga

बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में इस बार फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने घर में कदम रखा है। यह तो सभी को मालूम है की रजत कई बार अपने गुस्से के लिए जेल जा चुके हैं।शो के पहले प्रोमो में देखा गया की रजत कहते दिखे कि चार दिन में मुझ पर चार केस लगे। ऐसे में यह सुन तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) उनसे पूछते हैं कि वो गाड़ी से बाइक वाले को टक्कर मारने केस भी तो हुआ था। यह सुन रजत भड़क जाते हैं और कंटेस्टेंट से पूछ डालते हैं कि पूरे भारत ने वीडियो देखी क्या अपने बाइक गिरते हुए देखी?

End of Feed