लात से मारना पड़ेगा- BB 18 में रजत दलाल ने शिल्पा को मारा ताना, टाइम गॉड टास्क से दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Kick Out Shilpa Shirodkar From Time God Task: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में गेम के लिए अब सभी कंटेस्टेंट्स ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। हाल ही में रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर को टाइम गॉड टास्क से बाहर किया, साथ ही उनपर तंज भी कसा।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Kick Out Shilpa Shirodkar From Time God Task: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' लगातार दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स भी गेम के लिए हदें पार करने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि ट्रॉफी के लिए लोग अपनी दोस्ती तक भूल जा रहे हैं। यूं तो अभी दिग्विजय सिंह राठी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड बने हुए हैं। लेकिन जल्द ही शो में नए टाइम गॉड के लिए टास्क होने वाला है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस टास्क के तहत पुराने टाइम गॉड को उन कंटेस्टेंट्स के पुतलों को पैर से कुचलना था, जिन्हें वह टाइम गॉड बनते नहीं देखना चाहते।

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने किया शिल्पा शिरोडकर का सपना चूर

End of Feed