टीवी मसाला

'तेरे जैसे 36 आते हैं...'- Bigg Boss 18 में विवियन डीसेना से भिड़े रजत दलाल, अविनाश मिश्रा संग भी हुई हाथापाई

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Fight With Vivian Dsena And Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में आए दिन घमासान हो रहा है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल विवियन डीसेना से भिड़ते नजर आए। साथ ही अविनाश मिश्रा के साथ भी रजत की हाथापाई हो गई।

Image

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल की हुई विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा संग लड़ाई

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Fight With Vivian Dsena And Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स दो गुटों में बंट चुके हैं और दोनों ही एक-दूजे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह और एलिस कौशिक एक साथ हो गए हैं तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स एक साथ हो गए हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना संग लड़ाई करते नजर आए। प्रोमो वीडियो में नजर आया कि रजत दलाल (Rajat Dalal) और अविनाश मिश्रा के बीच बचाव करते हुए ईशा सिंह भी गिर गईं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) रजत दलाल (Rajat Dalal) से कहते दिखे, "जेल में था तो खाना पूरा क्यों नहीं दिया।" इसपर रजत दलाल ने कहा कि अकेले के दम पर बोला करो। वहीं विवियन डीसेना ने कहा कि भाई में बोलता नहीं हूं, सीधा बजाता हूं। इसपर रजत दलाल ने कहा, "पाड़ ले तेरे पर क्या पाड़ा जाता है, तेरे जैसे 36 आते हैं।" इसपर विवियन डीसेना उन्हें दरवाजा दिखाते हुए कहते हैं कि देख यहां तक छोड़ने जाऊंगा तुझे मैं। रजत दलाल की अविनाश मिश्रा संग भी लड़ाई हुई। अविनाश ने कहा कि मैं यहां बैठा हुआ हूं, फिर भी तेरी फट गई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि रजत दलाल (Rajat Dalal), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को चिढ़ाते हैं। वो कहते हैं, "देखो गुरुजी, आपका चेला खड़ा होता है आपके लिए।" इसके बाद रजत दलाल और अविनाश मिश्रा की हाथापाई हो गई, जिसमें बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इन सबमें ईशा सिंह भी गिर गईं। झगड़े के बाद विवियन डीसेना ने रजत दलाल से कहा कि तुम्हारे में स्टैंडर्ड नहीं है तो दरवाजा खुलवाओ और निकलो यहां से। गाली कोई भी नहीं देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article