टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को फिर मिली खास पावर, 4 कन्टेस्टन्ट को नॉमिनेट कर एक्टर ने लिया बदला

Bigg Boss 18 Nomination week 5: बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें विवियन डीसेना को खास पावर देते हुए नॉमिनेशन को दिखाया गया है। नॉमिनेशन के दौरान खुद विवियन घरवालों को नॉमिनेट करते नजर आते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Nomination week 5

Bigg Boss 18 Nomination week 5: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने माइन्ड गेम से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इसके अलाव घर में कन्टेस्टन्ट के बीच झगड़े रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल भिड़े हुए हैं। दूसरी तरफ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे के बीच के रिश्ते भी ठीक नहीं है। इस बीच आज बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें विवियन डीसेना को खास पावर देते हुए नॉमिनेशन को दिखाया गया है। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के वीक 5 का नॉमिनेशन सामने आ चुका है। बिग बॉस के मेकर्स द्वारा आज साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि विवियन ((Vivian Dsena) को खास पावर मिली हुई है और वह एक-एक करके घर के 5 सदस्यों को नॉमिनेट कर रहे हैं। प्रोमो कुछ इस तरह से शुरू होता है 'विवियन आज आप लोगों की बलि चढ़ाने के लिए सीधे-सीधे उन्हें नॉमिनेट करेंगे। जिसके बाद विवियन सबसे पहले रजत दलाल को नॉमिनेट करते हैं। उसके बाद श्रुतिका का नंबर आता है। इसके बाद विवियन करण वीर मेहरा का नाम लेते हैं। कोई ओपिनियन ना होने की वजह से विवियन, चाहता को भी नॉमिनेट करते हैं।" हालांकि चाहत थोड़ी नाराज नजर आती है और बोलती है की आपका घमंड इसी शो में टूटेगा विवियन डिसेना।

खैर इस हफ्ते के नॉमिनेटिड कन्टेस्टन्ट की पूरी लिस्ट आना बाकी है। ये देखना दिलचस्प होगा की अब कौन घर से बेघर होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article