टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, गुस्से में मेकर्स की भी लगा डाली क्लास

Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi: Bigg Boss 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया है जिसमें सलमान खान घरवालों को नया टास्क देते नजर आ रहे है। हालांकि इस टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) को बोलने पर मजबूर कर दिया।

Image

Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi

Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 18 में इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो को अब तक कलर्स टीवी पर शुरू हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों की क्लास लगाकर फैंस का मनोरंजन बनाए रखते हैं। यह वीकेंड का वार पर भी कुछ इस तरीके से खास रहा, जहां भाईजान ने सभी कंटेस्टेंट की बैंड बजाई। अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया है जिसमें सलमान खान घरवालों को नया टास्क देते नजर आ रहे है। हालांकि इस टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) को बोलने पर मजबूर कर दिया। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स द्वारा साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान घरवालों को नया टास्क देते नजर आ रहे हैं। भाईजान बोलते हैं कि "इस घर में मैंने अक्सर लोगों को के कहते सूना है कि जलने की बु आ रही है, तो क्यों न आज जान ही लेते हैं कौन किस्से जलता है। जिसके बाद विवियन डिसेना, दिग्विजय राठी का नाम लेटे हैं और उसके ऊपर बलून फोड़ देते हैं। विवियन, दिग्विजय (Digvijay Rathi) के बारे में बोलते हैं कि 'जिस सोच और नासमझी से ये आता है। उसको छोटी-छोटी चीज बहुत परेशान करती हैं जो मेरे लिए मायने भी नहीं रखती है। तो मैं इसको बताना चाहता हूँ कि इसके जलने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अविनाश भी दिग्विजय को 'कॉल आउट' करते नजर आते हैं।

Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi

Bigg Boss 18 Urfi Javed came in support of Digvijay Rathi

बिग बॉस 18 के इस प्रोमो के बाद उर्फी जावेद (Urfi Javed) खुद को रोक नहीं पाती हैं और दिग्विजय राठी को सपोर्ट करते हुए बोलती हैं कि 'मुझे लगता है दिग्विजय अच्छा खेल रहा है लेकिन इसके बावजूद उसे टारगेट किया जा रहा है। इस बीच बता दें की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर भी दिग्विजय ने घर में एंट्री मारी थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article