Bigg Boss 18: मां की गोद में सिर रख रजत दलाल ने निकाला दिल का गुबार, लोगों ने कहा 'अब सफाई देकर क्या फायदा'...

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) अपनी मां से चिपक कर रो रहे हैं। यह देख दर्शक उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए लेटेस्ट प्रोमो।

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन काफी मजेदार होता जा रहा है। दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए मेकर्स घर में ट्विस्ट और टर्न्स के धमाके कर रहे हैं। इन दिनों शो में कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले घर में एंट्री लेकर खूब हंगामा करते हुए नजर आए। आज के एपिसोड में रजत दलाल की मम्मी घर में कदम रखेंगी। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक इमोशनल कर देने वाला प्रोमो शेयर किया है जिसमें रजत दलाल अपनी मां से लिपट खूब आँसू बहाते हुए नजर आए। हालांकि दर्शकों को ये प्रोमो कुछ खास लगा नहीं उल्टा रजत को ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि रजत दलाल (Rajat Dalal) अपनी मां की गोदी में सिर रख रो रहे हैं। कंटेस्टेंट अपनी मां से कहता है कि मम्मी मेरे को पुरानी चीजें खाती रहती हैं, आरोप-आरोप उसे गाड़ी से उड़ा दिया। आते थे बैठा ते थे गाड़ी में उठा ले जाता था। कब तक इंसान खुद को साबित करता रहेगा। आदमी हूं मजबूत हूं लेकिन ये थोड़ी ना ही कि फरक नहीं पड़ता। नाम खराब होता है जो अब मुझ से झेला नहीं जाता। बेटे के आँसू देख रजत दलाल की माता श्री भी रोने लगी।

End of Feed