Bigg Boss 18: रजत दलाल की हरकतें देख एक्स कंटेस्टेंट ने की बैक्टीरिया से तुलना, चाहत पांडे की भी खोली पोल

Bigg Boss Andy Kumar Exposed Rajat Dalal And Chahat Pandey: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' पर दर्शकों के साथ-साथ एक्स कंटेस्टेंट नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में इसका हिस्सा रह चुके एंडी कुमार ने रजत दलाल और चाहत पांडे को लेकर ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहे हैं।

Bigg Boss Andy Kumar Exposed Rajat Dalal And Chahat Pandey: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी लिस्ट में ऊपर उठने की सारी कोशिशें कर डाली हैं। 'बिग बॉस 18' में मेकर्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को भी लेकर आ गए हैं, जो शो में तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन रजत दलाल की विवियन डीसेना संग लड़ाई हो गई। उन्होंने विवियन डीसेना को तंग करने के लिए उनका बेड तो छीना ही, साथ ही उन्हें अपशब्द भी कहे। इस बात पर अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने रजत दलाल की पोल खोली है। उन्होंने रजत दलाल की तुलना बैक्टीरिया से की है। साथ ही चाहत पांडे (Chahat Pandey) की भी पोल खोलकर रख दी।

'बिग बॉस' (Bigg Boss) के ये एक्स कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एंडी कुमार (Andy Kumar) है, जो 'बिग बॉस' के हर एक सीजन पर पैनी नजर बनाकर रखते हैं। उन्होंने रजत दलाल और चाहत पांडे (Chahat Pandey) को लेकर ट्वीट किया है। एंडी कुमार ने अपने एक ट्वीट में रजत दलाल पर तंज कसते हुए लिखा, "रजत दलाल धरती पर मौजूद जीवन का सबसे निचला स्तर है। इनका आईक्यू तो एक अमीबा (एक प्रकार का बैक्टीरिया) के जैसा है।" एंडी कुमार ने अपने दूसरे ट्वीट में रजत दलाल को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "जब चुम पर चार्ज हुआ था तो सबने एविक्ट किया अविनाश मिश्रा को, अब दो बार रजत दलाल ने खतरनाक तरीके से हाथापाई की है तो कोई स्टैंड नहीं लेगा? अब कोई एविक्ट नहीं होगा? अरे यहां पर कंटेस्टेंट्स सुरक्षित हैं भी या नहीं।"

End of Feed