टीवी मसाला

Rubina Dilaik ने अपनी नन्ही परियों संग मनाई दिवाली, Abhinav Shukla ने घर की तीन लक्ष्मी संग शेयर की तस्वीरें

Rubina Dialik and Abhinav Shukla celebrated first diwali with their daughter: अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने कल बीते दिन दिवाली की खूबसूरत तस्वीर शेयर की। बता दें की इस जोड़े ने पहली बार अपनी जुड़वा बेटियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rubina Dialik and Abhinav Shukla celebrated first diwali with their daughter

Rubina Dialik and Abhinav Shukla celebrated first diwali with their daughter: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री से पावर कपल में से एक हैं। बता दें कि इस जोड़े को साल 2023 में दो नन्ही परियों का आशीर्वाद मिला था। रुबीना-अभिनव ने अपनी बेटियों का नाम जीवा और एधा रखा है। अब इस बीच कल बीते दिन अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके घर तीन लक्ष्मी को एक साथ देखा जा सकता है। इसमें कोई शक नहीं की ये दिवाली रुबीना और अभिनव के लिए खास थी क्योंकि पहली बार उन्होंने अपनी इसे अपनी बच्चियों के साथ मनाया है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पट नजर डालते हैं।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस साल की दिवाली अपनी दो जुड़वा बेटियों के साथ मनाया है। कल बीते दिन अभिनव ने इंस्टाग्राम पर अपने पूरे परिवार संग तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुबीना ने अपनी बेटियों को गोद में लिया हुआ है। दूसरी तरफ अभिनव अपने बेटियों के हाथ में कैन्डल पकड़ा रहा है। दूसरी तस्वीर में जीवा और एधा के पाँव लाल रंग में सजे हुए हैं। अभिनव ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा "माय थ्री लक्ष्मी, देरी के लिए माफी चाहूँगा। मैंने हमेशा लेट होता हूँ क्योंकि मैं गुड एडिट पर ध्यान देता हूँ। 'हैप्पी दिवाली दोस्तों।'

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के तस्वीरें साझा करते ही फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने प्यार बरसाते हुए कहा "इस परिवार को नजर ना लगे। एक अन्य यूजर ने लिखा "खूबसूरत तस्वीर है ये।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article