Bigg Boss 18: एक-दूजे की आंखों में डूबकर रजत-चाहत पांडे ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो देख फैंस ने उतारी नजर

Bigg Boss 18 Rajat Dalal-Chahat Pandey Romantic Dance: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे और रजत दलाल की दोस्ती को खूब पसंद किया जाता है। खास बात तो यह है कि दोनों ने साथ में रोमांटिक डांस किया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal-Chahat Pandey Romantic Dance: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने धाक जमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग-करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती को खूब पसंद किया जाता है। उनके अलावा दर्शकों को चाहत पांडे और रजत दलाल भी साथ में खूब पसंद आते हैं। खास बात तो यह है कि हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) एक-दूजे की आंखों में खोकर रोमांटिक कपल डांस करते नजर आए।

End of Feed