Kumkum Bhagya Off Air Soon: टीवी की दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है कि डेली सोप क्वीन एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्या पर जल्द ही ताला लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुमकुम भाग्या जल्द ही बंद होने वाला हो और जनवरी 2025 में इसका आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। मुग्धा चापेकर (Mugdha Chaphekar) और अबरार काजी (Abrar Qazi) अभिनीत यह शो टीआरपी लिस्ट में पिछले कई महीनों से नीचे डाउन चल रहा था। शो की कहानी भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही थी। ऐसे में मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए शो पर ताला लगाने का फैसला किया है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो कुमकुम भाग्या (KumKum Bhagya) को टीवी पर टेलिकास्ट हुए करीब 10 साल हो गए हैं। एक दशक तक चलने वाले इस शो ने अपने शुरुआती दिनों में फैंस का काफी मनोरंजन किया लेकिन पिछले कुछ समय में यह शो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। ऐसे में सभी आकड़ों को देखते हुए मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जी टीवी के इस शो का आखिरी एपिसोड जनवरी 2025 में टेलिकास्ट किया जाएगा। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बताते चलें की पिछले साल 2023 में शो में बीस साल का जेनेरेशन लीप आया था। जिसके बाद शो की कहानी और कास्ट को पूरी तरीके से बदल दिया गया। साल 2014 में शुरू हुए इस शो की शुरुआत में शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा ने अहम किरदार निभाया था। वहीं लीप के बाद कृष्णा कौल, मुग्धा चापेकर और अबरार काजी ने शो की कहानी को आगे बढ़ाया।
