टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सबको धूल चटाकर फिर टाइम गॉड बने रजत दलाल, मुंह ताकते रह गए करण वीर मेहरा

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Become Time God Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आज टाइम गॉड का टास्क होने वाला है, जिससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है। लेकिन बता नए टाइम गॉड का नाम भी सामने आ चुका है।

Image

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल बने नए टाइम गॉड

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Become Time God Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पूर तूफान मचाना शुरू कर दिया है। शुरुआती दिनों में 'बिग बॉस 18' भले ही दर्शकों को खास पसंद नहीं आया था, लेकिन इन दिनों ये दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। वहीं 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के सभी कंटेस्टेंट्स भी लगातार गेम में आगे बढ़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज शो में टाइम गॉड का टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक बार फिर से आमने-सामने नजर आएंगे। लेकिन खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' के नए टाइम गॉड का नाम भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के नए टाइम गॉड कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल बने हैं। इस बात की जानकारी खुद बिग बॉस के फैनपेज 'बिग बॉस तक' ने दी है। बिग बॉस तक ने नए टाइम गॉड की जानकारी देते हुए लिखा, "ब्रेकिंग, रजत दलाल 'बिग बॉस 18' के नए टाइम गॉड बने हैं।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल दूसरी बार टाइम गॉड बने हैं। उन्हें मिली इस उपलब्धि के लिए फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रजत दलाल को बधाई हो। क्या बात है भाई, आप अपने आप को दिन पर दिन सुधारते जा रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ओह बेटे, अब आएगा ना मजा।" जहां कुछ यूजर तारीफ करते दिखे तो वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाया कि केवल चुगली गैंग ही टाइम गॉड क्यों बन रहे हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड टास्क के दौरान रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की हाथापाई तक हो गई, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो को देख लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article