टीवी मसाला

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही ये वाइल्ड कार्ड एंट्री, कंटेस्टेंट को चबवा देंगी लोहे के चने

Bigg Boss 18: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' ( Bigg Boss 18) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द ही इस शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। इस कंटेस्टेंट की एंट्री से घर में जमकर बवाल होने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' ( Bigg Boss 18) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को देखना फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसी कारण ये शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाएं रखता है। अब इस शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (wild card contestant) की एंट्री होने वाली है। इस कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद घर का मौहाल पहले जैसा नहीं रहने वाला है। जी हां आपने सही सुना क्योंकि ये एक्ट्रेस अपने हुस्न के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस जिनकी एंट्री बिग बॉस के घर में होने वाली है।

‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में तीन हसीनाओं (एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। अब इन हसीनाओं के बाद एक और मल्लिका की एंट्री होने जा रही है। ये मल्लिका-ए-हुस्न और कोई नहीं बल्कि शालिनी पासी (shalini passi) हैं। शालिनी पासी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी तस्वीरें देखना बहुत पसंद करते हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस में सबसे पहले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।

‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ की एक्ट्रेस

शालिनी पासी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ की फेमस एक्ट्रेस हैं। अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि शालिनी शो का हिस्सा बनेंगी या फिर केवल गेस्ट बनकर शो में एंट्री लेंगी। अब ये तो आने वाला समय ही बताएंगा। शालिनी फिल्मों के अलग कई दूसरों चीजों को भी हैंडल करती हैं। शालिनी ‘शालिनी माई आर्ट’, ‘शालिनी पहल’ और ‘शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन’ की ओनर हैं। बता दें दिल्ली के बिजनेसमैन संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन शालिनी के पति है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article