Bigg Boss 18: रजत दलाल-दिग्विजय राठी के बीच हुई हाथापाई, टाइम गॉड की गद्दी के लिए छिड़ा महासंग्राम

Bigg Boss 18 Time God Task: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें चार कंटेस्टेंट के बीच टाइम गॉड गद्दी के लिए जंग छिड़ गई है। इसी बीच टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और रजत दलाल में हाथापाई हुई।

Bigg Boss 18 Time God Task: कलर्स टीवी के कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दोनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। शो को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। सिर्फ यही नहीं शो टीआरपी बटोरने के लिए हर दिन कुछ नया दर्शकों को स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस समय ईशा सिंह टाइम गॉड की गद्दी पर बैठीं है लेकिन अब कंटेस्टेंट की जगह कोई और लेने वाला है। शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें टाइम गॉड बनने के लिए चार कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला हुआ।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की सभी कंटेस्टेंट के नाम एक स्पिन व्हील पर लिखे गए हैं। अब जिस किसी के नाम पर सुई आकार रुकेगी वो टाइम गॉड की रेस में भाग लेगा। ऐसे में विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल (Rajat Dalal) और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का नाम सामने आया। अब इन चार कंटेस्टेंट के बीच टाइम गॉड की गद्दी के लिए मुकाबला हुआ जिसमें हर एक दावेदार को ब्लॉक्स का इस्तमाल कर अपना महल खड़ा करना होगा। यह देख विवियन के महल को तोड़ने सारा अरफीन खान और चुम दरंग सामने आईं जिसे अविनाश बचाते दिखे।

End of Feed