टीवी मसाला

Bigg Boss 18: बलिदान के बाद भी अविनाश मिश्रा ने नहीं दिया घरवालों को राशन पानी, आंसू देखकर भी नहीं पिघला दिल

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Not Provide Food To Housemates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में राशन को लेकर जंग बढ़ती ही जा रही है। शो में दिखाया जाएगा कि बलिदान के बाद भी अविनाश मिश्रा घरवालों को खाना देने से इंकार कर देते हैं। उनकी ये हरकत देख दर्शक भी भड़क गए।

Image

Bigg Boss 18: बलिदान के बाद भी अविनाश मिश्रा ने नहीं दिया घरवालों को राशन पानी, आंसू देखकर भी नहीं पिघला दिल

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Not Provide Food To Housemates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की है, लेकिन इसके बाद भी बिग बॉस 18 की टीआरपी रेटिंग दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। 'बिग बॉस 18' में लगातार राशन को लेकर ही बवाल हो रहा है। राशन पर हो रही इस लड़ाई ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को बोरिंग बना दिया है। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' में दिखाया गया कि राशन के लिए घरवालों को अपना कीमती सामान कुर्बान करना था, साथ ही अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और अरफीन खान से दरख्वास्त करना था। वहीं हाल ही में एक और बिग बॉस 18 का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अविनाश मिश्रा घरवालों को दाने-दाने के लिए तरसाते दिखे।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नजर आया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने राशन पर अपनी पावर का बखूबी इस्तेमाल किया। चुम दरांग ने बताया कि वो उस ड्रेस का बलिदान देंगी, जो उनके सबसे करीब है और उसे ये पहले ब्रांड कोलाबोरेशन से मिली है। चुम दरांग, अविनाश मिश्रा से कहती हैं कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ बेसिक राशन चाहिए। लेकिन अविनाश मिश्रा उन्हें वो देने से भी साफ इंकार कर देते हैं। ऐसे में चुम को मायूस होकर वापिस लौटना पड़ता है। वहीं नायरा बनर्जी अपने पिता की अंगूठी कुर्बान करती हैं, लेकिन उन्हें भी राशन नहीं मिलता।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नजर आया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की इस हरकत पर श्रुतिका अर्जुन आवाज उठाती हैं। लेकिन इसपर अविनाश मिश्रा जवाब देते हैं, "वो अपने लिए बोल लेगी, चुपचाप जाकर बैठ जा समझी ना। बार-बार वकालत मत किया कर तू।" वहीं श्रुतिका अर्जुन भी जवाब में कहती हैं, "तुम्हें मुझे बताने की जरूरत नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article