टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण की पीठ में छुरा घोंपकर शिल्पा ने ईशा सिंह को बनाया टाइम गॉड, लोग बोले- सांप सांप ही रहेगा

Bigg Boss 18 Promo Shilpa Shirodkar Again Betrayed Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में शिल्पा शिरोडकर ने एक बार फिर से करण वीर मेहरा को धोखा दे दिया और ईशा सिंह को टाइम गॉड बनाया। इसपर अब शिल्पा शिरोडकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Image

'बिग बॉस 18' के लिए ट्रोल हुईं शिल्पा शिरोडकर

Bigg Boss 18 Promo Shilpa Shirodkar Again Betrayed Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में नया टाइम गॉड बनने के लिए घमासान मचा हुआ है। नए टाइम गॉड के लिए ईशा सिंह, एडलिन रोज और विवियन डीसेना दावेदार थे। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर फैसला सुनाती नजर आईं। उन्होंने करण वीर मेहरा को एक बार फिर से धोखा देकर ईशा सिंह को टाइम गॉड बना दिया। इस बात को लेकर शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने शिल्पा शिरोडकर को आड़े हाथों लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की पीठ पर एडलिन रोज होती हैं तो वहीं अविनाश मिश्रा की पीठ पर ईशा सिंह होती हैं। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) उनसे कहती हैं कि रुकना मत। इसी के बाद वह बिग बॉस को अपना फैसला सुनाती हैं और कहती हैं कि ईशा सिंह टाइम गॉड बनती हैं। उनकी इस बात पर दिग्विजय सिंह राठी तंज कसते हैं और कहते हैं, "बेकार ही इंसान हो आप, एकदम घटिया।" वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा ने कहा, "कोई नहीं चलेगा, ईशा उनकी प्राथमिकता है। करण क्यों है, सिर्फ टाइम गॉड न बनाने के लिए।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "कोई मायने नहीं रखता कि सांप अपनी त्वचा कितनी बार बदले। वो रहता हमेशा सांप ही है। अपनी जिंदगी में कुछ लोगों को वापिस लाने से पहले सोचना जरूर। शिल्पा ने ये साबित कर दिया है। अभी वक्त है ये करण।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शिल्पा की ईमानदारी मजाक है। दो महीनों में कोई अपने खास दोस्त को इतना कैसे निराश कर सकता है। बहुत ही घटिया और चालाक हरकत थी। ईमानदारी से, कोई भी इस दोस्त के लायक तो बिल्कुल नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article