Bigg Boss 18 में दम दिखाने के लिए तैयार है 'पंड्या स्टोर' की ये बहू, सलमान खान के शो को दिलाएगी भर-भरकर TRP

Pandya Store Alice Kaushik Confirms For Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अभी से कब्जा जमा लिया है। शो को लेकर खबर है कि इसमें 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने अपनी जगह पक्की कर ली है और वह 'बिग बॉस 18' में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Pandya Store Alice Kaushik Confirms For Bigg Boss 18: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर की रात होगा, ऐसे में लोगों ने इसके लिए दिन गिनने भी शुरू कर दिये हैं। 'बिग बॉस 18' से यूं तो अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, जिन्हें लोग सलमान खान के शो में देखने के लिए भी बेताब हैं। इस लिस्ट में निया शर्मा, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी और शोएब इब्राहिम जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 18' के लिए एक और नाम सामने आया है, जिसने 'पंड्या स्टोर' में रहते हुए लोगों का खूब दिल जीता है।

'बिग बॉस 18' में कदम रखेगी 'पंड्या स्टोर' की ये हसीना

End of Feed