टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में धमाकेदार एंट्री मरेंगी Urmila Matondkar, सलमान खान के शो के सहारे देंगी करियर को धक्का

Urmila Matondkar in Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई है। 6 अक्टूबर से यह विवादित शो टीवी पर दस्तक देने को तैयार है। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) बिग बॉस में हिस्सा लेने जा रही हैं। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Urmila Matondkar in Bigg Boss 18

Urmila Matondkar in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। फैंस शो के नए सीजन का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। फैंस का बज़ बानए रखने के लिए मेकर्स बिग बॉस 18 का प्रोमो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा आए दिन बिग बॉस के घर में कैद होने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में धमाकेदार एंट्री मारने वाली हैं। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रंगीला एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाली हैं। एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर एक नजर डालें तो हाल ही में एक खबर सामने आई जिसके मुताबिक उर्मिला ने अपने पति मोहसीन अख्तर मीर संग तलाक ले लिया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई और रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस बीच एक्ट्रेस के बिग बॉस 18 में हिस्सा लेनी वाली खबरों ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।

बता दें की बिग बॉस 18 से अपनी किस्मत चमकाने जा रही उर्मिला मातोंडकर ने सलमान संग "जानम समझा करो" फिल्म में काम किया था, जो 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का ही एक गाना "सबकी बारातें आईं" काफी हिट भी रहा था। खैर अब ऐसे में उर्मिला को बिग बॉस 18 के घर में देख उनके फैंस को काफी खुशी मिलेगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article