Pandya Store Alice Kaushik Confirms For Bigg Boss 18: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर की रात होगा, ऐसे में लोगों ने इसके लिए दिन गिनने भी शुरू कर दिये हैं। 'बिग बॉस 18' से यूं तो अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, जिन्हें लोग सलमान खान के शो में देखने के लिए भी बेताब हैं। इस लिस्ट में निया शर्मा, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी और शोएब इब्राहिम जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 18' के लिए एक और नाम सामने आया है, जिसने 'पंड्या स्टोर' में रहते हुए लोगों का खूब दिल जीता है।
'बिग बॉस 18' में कदम रखने वाली 'पंड्या स्टोर' की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एलिस कौशिक हैं, जिन्होंने रावी बनकर टीवी पर खूब धूम मचाया था। 'पंड्या स्टोर' के बाद से एलिस कौशिक को अभी तक किसी शो में दोबारा नहीं देखा गया है। वहीं 'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, एलिस कौशिक 'बिग बॉस 18' की कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। इस खबर को शेयर करते हुए 'बिग बॉस तक' ने लिखा, "पंड्या स्टोर फेम एक्ट्रेस एलिस कौशिक 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उनकी जगह बिल्कुल पक्की है।"
बता दें कि एलिस कौशिक को 'बिग बॉस 18' में देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। एलिस कौशिक से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का नाम भी "बिग बॉस 18' के लिए सामने आया था। हालांकि अभी तक दोनों ही हसीनाओं ने 'बिग बॉस 18' को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।
