Bigg Boss 18 Elvish Yadav support Rajat Dalal: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में इस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में कैद कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए दोस्ती तक को ताक पर रखने के लिए तैयार हैं। बता दें की बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जब दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) ने एंट्री मारी थी तब रजत दलाल (Rajat Dalal) ने सबसे पहले उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। हालांकि अब इनकी दोस्ती में खटास आ गई है। ऐसे में बिग बॉस 2 फ़ेम एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने रजत दलाल का समर्थन किया है और दिग्विजय राठी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) का समर्थन किया है। बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव ने रजत का सपोर्ट करते हुए कहा "दिग्विजय की हरकतें बताती हैं कि उसे किसी ने रजत से दूर रहने को बोला है। दिग्विजय ने रजत को काफी चोट पहुंचाई और उनका दिल भी दुखाया है। दिग्विजय इसलिए रजत से दूर है क्योंकि उसे लग रहा है उसकी छवि खराब हो जाएगी।" एल्विश यादव ने दिग्विजय के खिलाफ आपना गुस्सा जाहीर करते हुए कहा की 'वह टॉप 5 की लिस्ट में नहीं दिखाई देगा।' बताते चलें की रजत दलाल और एल्विश यादव भी काफी अच्छे दोस्त हैं।
इस बीच आपको बता दें की इस वीक घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। लिस्ट में अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करण वीर मेहरा, कशिश कपूर, और विवियन डीसेना का नाम शामिल है।
