Bigg Boss 18 Second Eviction: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का आगाज हुए 3 हफ्ते बीत गए हैं। इन 21 दिनों में कंटेस्टेंट के बीच कई मतभेत देखे गए जिसने लड़ाई का रूप लेकर घर में तबाही मचाई। इस बार शो में कुल 18 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया जिसमें से पहले हेमा शर्मा और फिर रातों-रात मुस्कान बामने को घरवालों ने आपसी सहमति से बाहर किया। इस वीकेंड का वार में कुल 5 लोग नॉमिनेशन कि बवंडर में फंसे हुए थे जिसमें से मुस्कान के बाद एक और घरवाले का पत्ता शो से साफ हो गया है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में नायरा बनर्जी, विवियन डिसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और मुस्कान बामने नॉमिनेट थे। हफ्ते के बीच में घरवालों ने आपसी सहमति से मिलकर मुस्कान बामने को घर से बाहर कर दिया। ऐसे में कंटेस्टेंट को लगा की इस हफ्ते के वीकेंड का वार वाले एलिमिनेशन से वो बच गए हैं लेकिन सलमान खान ने सप्राइज़ दिया। तीसरे हफ्ते में इस बार मुस्कान के बाद टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nayra Banerjee) शो से बाहर हो गई है।
कम वोटस पाने के चलते नायरा बनर्जी को सलमान ने घर से बाहर का रास्ता दिखाया। नायरा को घर से निकलता देख हर कोई शॉक था क्यूंकी एक्ट्रेस की फैन फालोइंग काफी अच्छी है। अब शो में 15 कंटेस्टेंट बच गए हैं जिनके बीच ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। नायरा के इविक्शन से फैंस मेकर्स से काफी ज्यादा नाराज चल रहे हैं। बात दें सलमान खान ने इस वीकेंड का वार में कई कंटेस्टेंट कि वाट लगाई और रियलिटी चेक भी दिया।
