YRKKH Spoiler 28 October: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है कि रुही को यह पसंद नहीं आ रहा कि विद्या उसके होने वाले बच्चे की जिंदगी में कुछ ज्यादा दखल दे रही हैं। विद्या को सुनाते हुए रुही कहती है कि प्लीज आप अपनी खुशी का बोझ मेरे होने वाले बच्चे पर ना डालें। यह सुन विद्या मन ही मन टूट जाती है जिसे अरमान और अभिरा देख लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ संजय चारु की शादी पर लाखों-करोड़ रुपए उड़ाने का फैसला करता है और इटली में सभी फंक्शन करने की बार घरवालों के आगे रखता है। हालांकि यह सुन दादी सा ऐसा करने से मना कर देती है और शादी घर में ही करने की सलाह देती है।
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि चारु के गले में चोट का निशान अभिरा और अरमान देख लेते हैं। डर के चलते चारु सच के साथ-साथ किसी को भी इस बारें में बताने से अभिरा और अरमान को कसम देते हुए मना कर देती है। चारु की यह हालत नीरज ने की है इसका अंदाज अभिरा को हो जाता है लेकिन वह सही समय आने का इंतजार करती है।
सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि अभिरा अबॉर्शन करने से मना कर देती है और बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हो जाती है। आगे अभिरा पोद्दार खानदान के आगे नीरज की दरंदगी को सामने लाती और जोरदार तमाचा मारती है। यह देख वहाँ खदे सभी परिवार वाले हैरान हो जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच पोद्दार खानदान के आगे आने वाला है, ऐसे में विद्या खुद अपने बहु और बेटे से माफी मांगेगी।
